Breaking News

गाजीपुर: आदर्श बालिका विद्यालय परसादपुर में बौद्ध दर्शन पर बुद्ध लीला देखकर दर्शक हुए भावविभोर, 20 को निकाली जाऐगी झांकी

गाजीपुर। बौद्ध सुरक्षा समिति बुद्ध विहार पंचशील रोड छावनी लाइन गाजीपुर के अध्‍यक्ष मरजाद कुशवाहा ने बताया कि सम्राट अशोक धम्‍म विजय एवं झांकी यात्रा समारोह का आयोजन आदर्श बालिका विद्यालय परसादपुर छावनी लाइन गाजीपुर में 13 अक्‍टूबर से 20 अक्‍टूबर तक किया जा रहा है। जिसमे बुद्ध दर्शन पर आधारित बुद्ध लीला का सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत मंचन हो रहा है। मरजाद कुशवाहा ने बताया कि 20 अक्‍टूबर को प्रात: 10 बजे से सम्राट अशोक धम्‍म विजय दिवस एवं झांकी यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा बुद्ध विहार छावनी लाइन से पूरे क्षेत्र में भ्रमण करेगी। मरजाद कुशवाहा ने समस्‍त बौद्ध अनुयायियों से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायें। इस अवसर पर अभिमन्‍यु कुशवाहा मास्‍टर साहब, विवेक कुशवाहा, रामनवमी कुशवाहा, शोभनाथ कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: 76वीं जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मां शारदा चिल्‍ड्रेन पब्लिक स्‍कूल जलालाबाद का शानदार प्रदर्शन

गाजीपुर। 76वीं जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज, जलालाबाद दुल्लहपुर के …