गाजीपुर। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पश्चिम क्रॉसिंग हनुमान मंदिर, नंदगंज के प्रांगण में 17 अक्टूबर को सायं सात बजे से विराट बिरहा दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिरहा गायक राम केवल यादव और मोहनिया, बिहार की बिरहा गायिका रजनीगंधा के बीच मुकाबला होगा। कार्यक्रम के आयोजक रामपुर बंतरा निवासी समाजसेवी रामसिंह यादव तथा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के समस्त सदस्य हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। बिरहा दंगल के माध्यम से लोकगीत और पारंपरिक लोककला का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। आयोजक रामसिंह यादव एवं समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बिरहा दंगल का आनंद उठाएं और आयोजन को सफल बनाएं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….