Breaking News

गाजीपुर: स्‍नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में विधायक वीरेंद्र यादव के नेतृत्‍व में बनी रणनीति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी की तैयारी बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव एवं जिला  अध्यक्ष गोपाल यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर नन्हकू यादव, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि यह चुनाव नहीं चुनौती है और इस चुनौती को हम गंभीरता से स्वीकार करके स्नातक एमएलसी के प्रत्याशी आशुतोष सिंहा एवं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को विधानसभा जंगीपुर और गाजीपुर से इतने से अंतर से जीता कर भेजना है कि विरोधी कहीं भी नजर ना आए यह चुनाव एक  तरफा होने जा रहा है और जनता मूड और मिजाज बनाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिंहा एवं लाल बिहारी यादव को भारी मतों से विजई बनाने जा रही है। बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि यह चुनाव 2027 के चुनाव को दिशा देने की चुनाव है अगर हम यह चुनाव हम जीतते हैं तो यह 2027 के चुनाव को संदेश देने का काम करेगा की हम अपने जिले में जनता के बीच में कितना विश्वास कायम किए हैं, आगे विधायक ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहां की यह बीजेपी की सरकार हर तरह की प्रोपेगेंडा अपनाने का काम करेंगे लेकिन आप सभी नेता कार्यकर्ता इससे विचलित मत होइएगा आपका विधायक और समाजवादी पार्टी हर तरह से आपके साथ खड़ी है अगर बीजेपी के लोगों द्वारा कुछ भी दुर्व्यवहार करने का काम  हुआ तो हम उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं हम समाजवादी लोग हैं और समाजवाद में विश्वास करते हैं न की पाखंड वाद में हमारे कार्यकर्ता बहुत ही अनुशासित और धैर्यवान है लेकिन अगर इनके साथ कोई बदसलूकी हुआ तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि यह चुनाव चुनौती से भरी हुई है इस चुनाव को हमें हर हाल में फतह करना है ,जिससे केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि पूरे देश में यह संदेश जाए की आने वाला 2027 का चुनाव समाजवादी समाजवादियों के साथ सभी पीडीए के लोग जुड़कर माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे इसी आशा और उम्मीद के साथ हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि आप स्नातक एमएलसी में आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी में लाल बिहारी यादव को भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर की प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत और कर्मठ बताया और कहा कि हमारे नेता कार्यकर्ता बहुत मजबूत है और इस  चुनाव में हमारे स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव को जिताकर सदन में भेजने का काम करेंगे।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के प्रभारी नन्हकू यादव ,जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, सुनीता यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महिला सभा, शिवराम चौहान, स्वामीनाथ चौहान, अरविंद कन्नौजिया, सुभाष राम, कामेश्वर चौहान, सुभाष यादव गुड्डू, बुद्धि राम पाल ,शिव बदन राजभर, यशवंत कुशवाहा, राकेश खरवार, बृजेश सिंह, संतोष सिंह रिंकू, सुभाष यादव गुड्डू राम प्रकाश यादव ,राजेंद्र यादव, कैलाश यादव, रमेश यादव ,निर्मल यादव ,राधे यादव ,नागेंद्र यादव योगी , गोपाल यादव,अजय प्रकाश यादव, विक्रम यादव, राजेश यादव ,तथा सुनील यादव सोनू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: भोजपुरी कवि अनन्तदेव पाण्डेय ‘‘अनन्त’’ को श्रद्धांजलिं

गाजीपुर। कवि अनन्तदेव पाण्डेय ’अनन्त’ की सुविख्यात भोजपूरी कविता में गांव के सजीव चित्रण ने …