Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर रोबोटिक्स क्लब द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के तकनीकी उप परिषद, छात्र क्रियाकलाप परिषद के अंतर्गत रोबोटिक्स क्लब द्वारा नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के क्षेत्र, क्लब की गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं विश्वविद्यालय में उपलब्ध तकनीकी अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, हार्डवेयर, प्रोग्रामिंग एवं स्वचालन से संबंधित गतिविधियों तथा क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई। साथ ही, हार्डवेयर एवं रोबोटिक्स आधारित नए ‘एम्बेडएक्स’ हैकाथॉन का परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक संख्यात में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा रोबोटिक्स से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। कार्यक्रम प्रो. बी.के. पांडेय, अध्यक्ष, छात्र क्रिया-कलाप परिषद, डॉ. पल्लव गुप्ता, संकाय सलाहकार, तकनीकी उप-परिषद, छात्र क्रिया-कलाप परिषद, डॉ. दिनेश कुमार कोटारी, सहायक आचार्य, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग तथा डॉ. अखिलेश कुमार चौधरी, सहायक आचार्य, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन ने विद्यार्थियों में तकनीकी जिज्ञासा, नवाचार, टीम भावना एवं व्यावहारिक कौशल के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उन्हें रोबोटिक्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी में ‘लमहें-2026’ में नवागंतुकों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के फार्मेसी विभाग में शनिवार को बी.फार्मा के …