वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हिंदी माह-2026 के अंतर्गत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के छठें दिन समिति कक्ष में विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कार्मिकों हेतु अपराह्न 3:00 से स्वरचित हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 20 प्रतिभागियों ने राजभाषा हिंदी, हमारा भारतवर्ष, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय, हमारा विश्वविद्यालय और काशी विषय पर अपनी-अपनी कविता का पाठ किया। सभी ने एक स्वर में हिंदी के प्रति पूर्ण समर्पण दिखाया और भारत वर्ष और काशी का बखान किया, साथ ही महामना के अभूतपूर्व कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय को विश्व की सर्व विद्या की राजधानी बताया। निर्णायक मंडल में प्रो. वशिष्ठ अनूप, डॉ संजीव सराफ और प्रो. उर्वशी गहलौत शामिल रहे। इस अवसर पर हिंदी अधिकारी डॉ. शिव कुमार त्रिपाठी ने निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह एवं ने एवं धन्यवाद अंशुमान पटेल ने किया। इस अवसर पर सहायक कुलसचिव विकास कुमार, रामजी त्रिपाठी, कीर्ति शंकर दुबे, रागिब हुसैन, रोहित आनंद का सहयोग रहा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….