लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट से पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के बीच मुलाकात हुई. सुबह सबसे पहले बीएल संतोष ने सीएम योगी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक चली इस मुलाकात को यूपी की सियासत और संगठन से जुड़े लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस बैठक में राज्यसभा सीटों के संभावित उम्मीदवार और विधान परिषद् चुनावों के कैंडिडेट्स की भी चर्चा हुई है। बता दें राज्यसभा चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है. बीजेपी ने इस चुनाव के लिए 9 पर्चे खरीदे हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….