गाजीपुर। जनपद के बाराचंवर ब्लाक मुख्यालय स्थित पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के पास सीबीएसई बोर्ड द्बारा (10+2)की मान्यता प्राप्त आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर गाजीपुर के छात्रों ने किक बाकसिंग टूर्नामेंट प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमे किक लाईट कोम्बैट साईट कराटे प्रतियोगिता पाण्डेय मैरेज हाल नगरा बलिया मे रविवार को सम्पन्न हुई। जिसमे वाराणसी,मऊ,बलिया गाजीपुर के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।जिसमे आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर के छात्र आदित्य चौहान कक्षा 4को गोल्ड मेडल,रोशन गिरि कक्षा 5 को गोल्ड मेडल,प्रिसं कुमार नायक कक्षा 6को गोल्ड मेडल,अर्श कक्षा 6को सिलवर,अंकुश गुप्ता कक्षा 3को सिलवर मेडल प्राप्त हुआ इस प्रतियोगिता मे कुल पांच छात्रो ने प्रतिभाग किया।जिसमे तीन छात्रो को गोल्ड मेडल और दो छात्रों को सिलवर मेडल मिला।प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद सोमवार की सुबह स्कूल मे पहुचने पर छात्रों का प्रार्थना स्थल पर छात्रों के बीच उनकी उपलब्धियों की चर्चा प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव के द्बारा की गयी तथा उन मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों से अन्य छात्रों को प्रेरित होकर अन्य प्रतियोगिताओं मे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किये।सभी सफल छात्रों को मेडल प्रशस्ति पत्र व माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।इस अवसर पर सभी शिक्षक कर्मचारी स्टाप मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….