Breaking News

गाज़ीपुर के सपूत बीएचयू के प्रोफेसर डा. बी. राम को मिला प्रतिष्ठित ‘बेस्ट इनोवेटर अवार्ड 2026’

गाजीपुर। मनिहारी ग्रामसभा चौरा, जनपद गाज़ीपुर निवासी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के द्रव्यगुण विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष,आयुर्वेद संकाय के प्रो. बी राम को उनकी उत्कृष्ट शोध उपलब्धि और नवाचार के लिए ‘बेस्ट इनोवेटर अवार्ड 2026’ (ग्लोबल इनोवेटर्स अवार्ड्स – INNO Awards) से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें उनके शोध लेख जो प्रो बी राम वो प्रो राजीव भाटला  एवं शोध छात्रा मिस एकपर्णा दुबे, “जलवायु परिवर्तन का औषधीय पौधों पर प्रभाव का आकलन: उपज में गिरावट, मेटाबोलाइट्स में परिवर्तन तथा भौगोलिक वितरण क्षेत्र में बदलाव” जो स्प्रिंगर नेचर के डिस्कवर प्लांट में प्रकाशित है,के लिए प्रदान किया गया है, जिसमें जलवायु परिवर्तन का औषधीय पौधों पर पड़ने वाले प्रभावों का गहन विश्लेषण किया गया है। यह पुरस्कार ‘स्क्राइबेंटॉक्स टेक्नोलॉजी एंड पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा प्रदान किया गया है, जो भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और कंपनी रजिस्ट्रार  के तहत पंजीकृत है इस अवसर पर संस्थान के निदेशक द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया। प्रो. बी. राम की यह उपलब्धि न केवल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बल्कि पूरे देश के आयुर्वेद और चिकित्सा अनुसंधान जगत के लिए गर्व का विषय है। निदेशक प्रोफेसर यस यन शंखवार एवं संकाय प्रमुख प्रो के एन मूर्ति ने इस उपलब्धि पर प्रोफेसर बी रामजी को बधाई दी है।

Image 1

Check Also

“भरोसे की ज़मीन पर ही पनपता है अंतरराष्ट्रीय कानून”: लखनऊ विश्वविद्यालय में बेल्जियम के विधिवेत्ता का व्याख्यान

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कानून केवल संधियों और अदालतों के बल पर बाध्यकारी नहीं बनता। उसकी असली …