Breaking News

स्व0 मेधबरन सिंह हॉकी स्पोर्टस स्टेडियम करमपुर सैदपुर में 2 मार्च को होगा हॉकी का ट्रायल

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर के तत्वावधान में सब जूनियर बालिकाओं की हॉकी का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 02-03-2024 को प्रातः 10ः00 बजे से स्व0 मेधबरन सिंह हॉकी स्पोर्टस स्टेडियम करमपुर सैदपुर गाजीपुर में किया जाना सुनिश्चित हुआ हैं। इच्छुक बालिकाये अपनी प्रविष्टि दिनांक 02-03-2024 को प्रातः- 09ः30 बजे तक स्व0 मेधबरन सिंह हॉकी स्पोर्टस स्टेडियम करमपुर सैदपुर गाजीपुर में दे सकती हैं। साथही पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क होगा। सब जूनियर बालिका आयु वर्श  01-01-2009 के बाद की होनी चाहिए।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सहकारी बिक्री केंद्र पर हुआ नैनो उर्वरक का प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर! नैनो उर्वरको पर आधारित सहकारी बिक्री केन्द्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …