Breaking News

गाजीपुर: साहित्‍यकार राजेंद्र सिंह को मिलेगा एकेडेमी सम्‍मान

गाजीपुर। उप्र हिंदुस्तानी एकेडेमी इस वर्ष के एकेडेमी सम्मान के लिए क्षेत्र के ग्राम बरुइन निवासी वरिष्ठ साहित्यकार व सौरभ साहित्य परिषद के संस्थापक राजेन्द्र सिंह को मनोनीत किया है। जिससे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि उप्र हिंदुस्तानी एकेडेमी अपने स्थापना दिवस 29 मार्च को प्रतिवर्ष मूर्धन्य साहित्यकारों को सम्मानित करती है।सन् 1951 में जन्मे वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह पूर्वांचल के एक प्रमुख साहित्य स्तंभ हैं। इन्होंने सौरभ साहित्य परिषद बरुइन-गाजीपुर की स्थापना कर क्षेत्र में साहित्य के प्रति लोगों में रुझान पैदा करने के साथ ही नवयुवकों को एक स्थान देने का काम किये। गद्य एवं पद्य में समान गति से लेखन करते हुए उनकी प्रमुख प्रकशित काव्यकृतियों में ’दुनिया तो है आनी जानी’, ’आओ मेरे गांव में, बेड़ियों को चोट की दरकार है’ तथा ’कीचड़ सने पांव’ महत्त्वपूर्ण हैं। करीब पांच कृतियां शीघ्र प्रकाशन की स्थिति में हैं। पूर्व में उन्हें अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

Image 1 Image 2

Check Also

डीएम ने जारी किया विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम का हेल्‍पलाइन नं.

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी नें निर्देश दिया हैँ की  विद्युत सप्लाई बाधित होने पर या …