Breaking News

गाजीपुर: भीषण गर्मी से रहे सावधान, 18 से 20 जून तक वाराणसी में आयेगा मानसून- प्रो. रवि प्रकाश                      

गाजीपुर। इस समय भीषण गर्मी एवं तपमान से फसल ,पशु, पंक्षी एवं आमजन बहुत ही परेशान है।  अभी लगभग 10-12 दिन  तक राहत मिलने की संम्भावना नजर नही आ रही है। समान्य तापमान से 4-6 डिग्री सेग्रे. तापमान ज्यादा है।  टंकी का पानी गर्म हो जा रहा है। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के सेवानिवृत्त प्रोफेसर (कृषि कीट विज्ञान) /वरिष्ठ वैज्ञानिक ए्वं अध्यक्ष  डा. रवि प्रकाश मौर्य निदेशक प्रसार्ड ट्रस्ट मल्हनी  ने  बताया कि  भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 2024 में औसत से अधिक मानसूनी वर्षा होगी , जो दीर्घकालिक औसत का 106% होने का अनुमान है। इस समय मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। 18-20 जून के बीच वाराणसी या गोरखपुर के जरिए मॉनसून की उत्तर प्रदेश में दस्तक हो सकती है। जून महीने की दूसरे सप्ताह  की शुरुआत हो गई है और गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, भीषण गर्मी होने के कारण लोग बहुत अधिक परेशान हैं और वहीं दूसरी तरफ गर्मी से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।  तेज धूप, गर्म हवा, और लू के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है।   बढ़ती गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।अधिकतम् तापमान 45°  तथा न्यूनतम 31° अभी एक सप्ताह तक रहने का अनुमान है  1 -2 ° कम ज्यादा तापमान  हो सकता है। औसत तापमान से 10-15 प्रतिशत तापमान ज्यादा हो रहा है। डा.मौर्य ने बताया कि बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें। विशेष कर सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक  धूप में रहकर कार्य न करें। पानी, छाछ,दही आदि का सेवन करें। बहुत आवश्यक हो तो सिर पर टोपी या पगड़ी आवश्यक रूप से रखकर ही बाहर निकलें।साथ में पानी जरूर रखें। बाहर का खाना , समोसा ,पकौड़ी आदि का सेवन न करें। बहुत आवश्यक हो तो खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा आदि खायें। पंक्षियों के लिए छत पर या पेड़ों के पास दाना पानी रखें। पशुओं को साफ एवं ताजा  पानी  पिलायें।  जिन किसान भाईयों ने धान की नर्सरी डाली हो या अभी डालने वाले हो उसका विशेष ध्यान दें। सायं नर्सरी में पानी भरें, परन्तु सुबह पानी बाहर निकाल दे। दिन भर पानी भरे रहने से तेज धूप के कारण पानी गर्म होने से नर्सरी का जमाव नही होगा एवं पौधे मर जायेगें। लगायी गई फसलों गन्ना, मक्का, सब्जियों , फलदार बृक्षों कों आवश्यकतानुसार  पानी देते रहे। आकाशवाणी एवं कृषि दर्शन पर मौसम समाचार की जानकारी सुबह शाम लेते रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …