Breaking News

गाजीपुर: घायल भाजपा कार्यकर्ता से मिले जिलाध्यक्ष सुनील सिंह

गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल वृहस्पतिवार को नौनी स्थित नीजी चिकित्सालय पहुंच कर लोकसभा चुनाव में मतदान बाद राजनैतिक चर्चा के दौरान मनबढ़ विपक्षी समर्थकों के हमले मे घायल  राजेश राजभर पुत्र श्यामलाल से औपचारिक भेंट मुलाकात किया, कुशलता जानी तथा घटना से जुड़े विषयों पर चर्चा किया। और कहा कि घटना से जुड़े लोगों को किसी भी स्थिति में बक्शा नही जाएगा। कोई कितना भी बड़ा व जबरदस्त हो लेकिन कानून से बड़ा कोई नहीं है। इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष चौहान, मंडल अध्यक्ष श्याम कुंवर मौर्य, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल,अचल सिंह, तरूण सिंह, नीतीश दूबे, राधा विनोद तिवारी, संतोष भारद्वाज, छांगुर सिंह, विशाल सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …