Breaking News

सड़कों पर जल जमाव से इंडस्ट्रियल एरिया ताजोपुर मऊ के उद्यमी परेशान

मऊ। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा अवस्थित और व्यवस्थित औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर मऊ पहली बरसात में ही अपनी बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। गौरतलब हो जनपद में स्थित औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर जो पहले मंथर गति इंडस्ट्रियल एरिया के नाम से संचालित था। जिसे बाद में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास कॉरपोरेशन द्वारा तीव्र गति से विकास करने वाला औद्योगिक क्षेत्र (फास्ट मूव) घोषित कर दिया गया। लेकिन वर्षों से यहां के नाली की सफाई नहीं हो पाई है। लगभग 2012 के बाद से यहां की सड़कें बुरी तरह टूट कर बिखर गई थी। जिन्हें अभी फिलहाल जल्द में ही बनवाया गया। लेकिन नालियों की सफाई नहीं होने से पहली बरसात में ही पूरा पानी सड़क के ऊपर घुटने बराबर तक पसर गया है। स्थिति यह हैं कि कहीं-कहीं लोगों के औद्योगिक प्रतिष्ठान में भी पानी प्रवेश करने लगा है। इस संबंध में उद्यमियों ने कहाकि एक तरफ सरकार जहां औद्योगिक विकास के लिए रेड कारपेट बिछा रही है वहीं पहले से स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थितियां बदहाल होती जा रही हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: एमएलसी चंचल सिंह के प्रस्ताव पर छह ग्रामीण मुख्य बाजारों में लगेगी सोलर स्ट्रीट लाइट

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय …