Breaking News

नगरपालिका सभासद पद के उपचुनाव में तीनों सीट पर भाजपा का कब्जा

गाजीपुर। तीनों नगरपालिका सभासद पद के उपचुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर कब्‍जा कर लिया है। नगरपालिका गाजीपुर के सभासद पद के उपचुनाव में भाजपा ने प्रतिष्‍ठा पर रायगंज की सीट 234 मतों से जीत ली है। भाजपा की प्रत्‍याशी पिंकी सिंह पत्‍नी स्‍व. अभय कुमार सिंह निर्वाचित हुई हैं। मतगणना के उपरांत भाजपा की पिंकी सिंह को 628 मत, कांग्रेस के सतीश को 230 मत, सपा की नफीशा बेगम को 394 मत, नोटा 3 और अवैध मत 20 पड़े, कुल 1275 मत पड़े। लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद नगर के चुनाव में पूर्व अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल की साख दांव पर लगी थी। विनोद अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ जमकर पसीना बहाया और बाजी को पलट दिया। भाजपा नगर की टीम सुनील गुप्ता और अजय कुशवाहा ने भी डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं को मतदाताओं के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरुक किया। उद्योग व्‍यापार मंडल के म‍हामंत्री गुड्डू केसरी ने भी बधाई दी। नगरपालिका मुहम्‍मदाबाद में सभासद पद पर भाजपा की रत्‍ना देवी विजयी हुई हैं। नगरपालिका जमानियां में सभासद पद पर भाजपा के अविनाश जायसवाल विजयी हुए हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …