Breaking News

गाजीपुर: ग्राम प्रधानो व सदस्‍यो के रिक्‍त पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

गाजीपुर। आयोग के अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) आर्यका अखौरी ने निर्देश दिया है कि जनपद गाजीपुर के ग्राम पंचायतो के प्रधानों तथा सदस्यों के आकस्मिक रूप से रिक्त स्थानो/पदों पर उप निर्वाचन, राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा निर्धारित विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार कराया जायेगा। जिसमे नाम निर्देशन पत्रो को जमा करने का अंतिम तिथि व समय 22 जुलाई 2024 पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रो की जॉच 23 जुलाई 2024 को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापसी 24 जुलाई 2024, पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन 24 जुलाई 2024 अपरान्ह 03 बजे से कार्य समाप्ति तक। मतदान 06 अगस्त 2024 पूर्वान्ह 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तथा मतगणना 08 अगस्त 2024 पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक। प्रधान ग्राम पंचायत हेतु रिक्त पद जिसमे विकास खण्ड सदर मे ग्राम डिलियां अनारक्षित, वि0ख0देवकली में ग्राम धरीकलां अनारक्षित, वि0ख0 कासिमाबाद मे ग्राम मुहम्मदपुर टड़वां अनारक्षित, वि0ख0 जमानियां मे ग्राम सरूझा अनारक्षित व ग्राम तियरी अन्य पिछड़ा वर्ग, वि0ख0 भदौरा मे ग्राम शेरपुर अनु0जाति महिला, वि0ख0 जखनियां मे ग्राम रामवन अनारक्षित है।सदस्य ग्राम पंचायत हेतु रिक्त पद जिसमें विकास खण्ड करण्डा मे ग्राम सराय मोहम्मद वार्ड सं0 10 अनारक्षित, वि0ख0 कासिमाबाद में धरवां, कटयां लहंग , मोहम्मदपुर टड़वां, वार्ड संख्या 13 हेतु एवं महादेवा ,सिधउत वार्ड संख्या 08 हेतु अनारक्षित है। विकास खण्ड जखनिया मे ग्राम पं0 जलालाबाद  वार्ड सं0 04 अनारक्षित, वि0ख0 बाराचॅवर मे बीबीपुर खास वार्ड संख्या 01 एवं पड़राव वार्ड सं0 08 महिला, वि0ख0 भदौरा मे ग्रां0पं0 देहबल वार्ड सं0 11 अनु0जाति, ग्राम पंचायत रोईनी वार्ड सं0 01 अनारक्षित है। वि0ख0 मनिहारी में ग्रा0पं0 धरेहरा वा0सं0 05, ग्राम पं0 मनिहारी वार्ड सं0 03, सराय गोकुल वार्ड सं0 01 अनारक्षित है। वि0ख0 मरदह ग्राम पं0 डोडसर वार्ड सं0 09 अना0, डांेडसर वार्ड सं0 03 महिला, सराय मुबारक वार्ड सं0 11 महिला, तिलाड़ी वार्ड सं0 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, पाण्डेयपुर राघे वार्ड सं0 01 एवं मडही वार्ड सं0 06 अनारक्षित है। वि0ख0 रेवतीपुर ग्रा0पं0 असाव वार्ड सं0 11  अनु0 जाति, । वि0ख0 सैदपुर ग्रा0पं0 हसनपुर वार्ड सं0 03 अनु0जाति एवं ग्रां0पं0 डहन वार्ड संख्या 09 अन्य पिछड़ा वर्ग। वि0ख0 सदर ग्रा0पं0 हुसेनपुर वार्ड सं0 04 महिला। वि0ख0 सादात ग्रा0पं0 परसनीकलां ंवार्ड सं0 04 अनु0 जाति, परसनीकला वार्ड सं0 05 अनारक्षित है। उपर्युक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसो पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …