Breaking News

गाजीपुर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में धूमधाम के साथ मना कायस्थ सम्मेलन व सम्मान समारोह

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, गाजीपुर द्वारा कायस्थ सम्मेलन एवं सम्मान समारोह श्री रामलीला मैरेज हॉल लंका, गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें श्री चित्रगुप्त भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक उ०प्र०, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री आरूणि चन्द्र सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विमल किशोर श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उ०प्र० ज्ञान प्रकाश स्थाना प्रदेश महामंत्री, राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव, एवं जिलाध्यक्ष जौनपुर ने अपने वक्तव्य में समाज में सभी चित्रांश बन्धुओं से निवेदन किया कि कार्यक्रम में आप सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले, क्योंकि हमारी संख्या आबादी के 10 प्रतिशत है, परन्तु हमारी भागीदारी कही नही होने के कारण जो स्थान हमे राजनीति मिलना चाहिए वे नहीं मिल पाता है। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने सभी से अपील किया कि आप लोग कायस्थ पत्रिका एवं संस्था के सदस्य बनिए एवं संस्था के सदस्यता आजीवन/सक्रिया/मौलिक बनाने हेतु आह्वान किया। अनिल वेदान्ती सांस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया एवं आरूष श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, रितु श्रीवास्तव ने अपने गीतों के द्वारा सभी का मनमोह लिया। राकेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष वाराणसी एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष निषिध श्रीवास्तव युवा समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष बलिया, राकेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव / जिलाध्यक्ष जौनपुर, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सक्रिय सदस्य एवं सलाहकार रेलमंत्रालय भारत सरकार, विष्णु कान्त श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मऊ, पप्पू लाल श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, सतेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट, दुर्गेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, अजय श्रीवास्तव प्रदेशमंत्री, संतोष श्रीवास्तव प्रबन्धक, कमला गर्ल्स इ०का०, अजय सहाय, प्रबन्धक सुभाष विद्यामंदिर, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इ०का० गाँधीनगर, जूनियर एवं प्राइमरी से पीयूष श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, रितु श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, मंत्री चित्रगुप्त मन्दिर ददरी घाट, गाजीपुर एवं प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, विश्व कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव, चुन्नू, कायस्थ एकता फाउण्डेशन प्रदेश अध्यक्ष, आनन्द श्रीवास्तव, अरविन्द सिन्हा उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद नियाजी मु०गाजीपुर कमलेश श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष मरदह एवं पूर्व सभासद्, ददरीघाट, गाजीपुर, प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष मुहम्मदाबाद, सुशील कुमार श्रीवास्तव युवा संरक्षक, विष्णु श्रीवास्तव जिला युवा अध्यक्ष, अरविन्द श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, स्मृति श्रीवास्तव एम०डी० साईन ग्रेस प्ले स्कूल साईपुरा बबेडी, गाजीपुर को अच्छे कार्य हेतु संस्था की तरफ से सभी को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम्, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सभा का संचालन किया और अध्यक्षता आलोक श्रीवास्तव ने किया एवं कार्यक्रम के अन्त में आये हुए राष्ट्रीय/प्रदेश/अन्य जनपदों से आये हुए जिलाध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के अन्त में सभा समाप्ति की घोषणा की गयी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …