Breaking News

गोशंदेपुर व माखनपुर घटना और विद्युत समस्‍या को लेकर सपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौपा पत्रक

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक से मिलकर करंडा थानान्तर्गत गोशन्देपुर की ढाई साल की बच्ची के दुष्कर्मी व भुड़कुड़ा थानान्तर्गत धीरजोत चौजाखास व माखनपुर (जगदीशपुर दत्ता)  की बलात्कार की घटना मे के संलिप्त दुराचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के साथ-साथ अनियमित विधुत कटौती,लो बोल्टेज,जले ट्रांसफार्मर और नहरोंके टेल तक पानी न पहुंचने की समस्याओ से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दुराचार की इन घटनाओं में संलिप्त दुराचारियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग किया। इसके साथ साथ पीड़ित परिवार को शासन द्वारा आर्थिक मदद व सुरक्षा का इंतजाम करने की भी मांग किया। गोशन्देपुर के पीडड़ित परिजनों को तत्काल आवास उपलब्ध कराने की भी मांग किया तथा इन मामलों के मुकदमें का ट्रायल फास्ट ट्रेक कोर्ट मे कराकर दुराचारी को फांसी की सजा दिलायी जाये।विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाला बताया।उन्होंने इस घटना को अत्यन्त दर्दनाक व घृणित बताते हुए कहा इस घटना से पूरे जिला ही नही प्रदेश को झकझोर दिया है। उन्होने कहा कि जनपद ही नही पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। चारों तरफ जंगलराज कायम है। अपराधियों को न कानून का डर है न पुलिस का।उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोशन्देपुर की घटना के अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही की है। उन्होंने योगी सरकार पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि जब अयोध्या और अन्य जगहों पर तत्परता दिखाकर कुकृत्यों मे शामिल लोगों के घर बुलडोजर चला दिये गये तो गोशन्देपुर की इस घटना मे संलिप्त दुराचारियों के घर पर आज तक बुलडोजर क्यूं नही चला। गोशन्देपुर की घटना में संलिप्त दुराचारी के खिलाफ योगी सरकार का साफ्ट कार्नर आखिर क्यूं?उन्होने कहा कि यदि इन मामलों से सम्बन्धित हमारी मांगे नही मानी गयी तो हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जनहित के सवालों पर जिला प्रशासन संवदनहीन बनी हुई है। अनियमित विधुत कटौती से पूरे जिले मे हाहाकार मचा हुआ है।  भारी उमस और गर्मी के चलते लोगों की नींद हराम है। लेकिन जिला प्रशासन के कानों पर जूं नही रेंग रहा है। विधुत कटौती को लेकर शहर की जनता पूरी तरह से आक्रोशित है। वह किसी भी समय सड़क  पर उतर सकती है। यदि जिला प्रशासन ने तत्काल विधुत कटौती से जनता को निजात दिलाया तो जिला प्रशासन को किसी भी वक्त अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।इस प्रतिनिधिमंडल मे जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव और विधायक जैकिशन साहू के साथ-साथ पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव, महेश यादव, पंकज यादव, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह, परशुराम बिन्द, विन्ध्याचल यादव, राजेन्द्र यादव, पंकज यादव, त्रिभुवन यादव, रामाशीष यादव, सुग्गु यादव ,आदि उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सब जूनियर बालिका कबड्डी खेल का 23 सितंबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर! जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में सबजूनियर बालिकाओ की कबड्डी का जिला स्तरीय …