Breaking News

गाजीपुर: तिरंगा अभियान के माध्‍यम से देश की एकता को चुनौती देने वालों के मंशूबो को किया जायेगा ध्‍वस्‍त- सुनील सिंह

गाजीपुर। हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा के 29 मंडलों मे आज विभिन्न स्थानों पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने  नन्दगंज एवं गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कड़ा जबाब दिया और उनके मंसूबों को ध्वस्त किया है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय पर गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित्त आयोजित मंडल कार्यशाला में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से  शुरू हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम से देश प्रेम की अनुपम अविरलता प्रदर्शित हुई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 11-12-13 मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों, शहिदों की प्रतिमाओं तथा परिसर की साफ सफाई 12-13-14 में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण 14को आजादी की विभिषिका पर गोष्ठी एवं मौन जुलूस के साथ 11-12-13  अगस्त में अलग-अलग बाइक जुलूस से सभी विधानसभाओं मे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि गाजीपुर सदर विधानसभा की तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को पुर्वाह्न 10 बजे सैनिक चौराहा से पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आमघाट गांधी पार्क में सम्पन्न होगी। कार्यशाला में जिला मंत्री सुरेश बिन्द, अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज बिंद,अनिल जायसवाल, पंकज विश्वकर्मा,उदय प्रताप सिंह,मनोज कुशवाहा,हजारी प्रसाद वर्मा, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुराग प्रजापति, अरविन्द सिंह, संजय बिंद, मंगल कुशवाहा,विनय प्रकाश, प्रदीप भारती, सुनील चौहान सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल राय तथा संचालन काशी चौहान ने किया। इसी क्रम में जखनिया प्रथम मंडल की कार्यशाला सन साइन पब्लिक स्कूल जखनिया तथा जखनियां द्वितीय की कार्यशाला पंचायत हाल देवा में संपन्न हुई। कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सम्बोधित किया और कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता अखंडता की भावना और सम्मान स्वाभिमान की मजबती का आधार बन गया है। इसके माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मे जन जन की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज व मनोज यादव ने तथा संचालन मंडल महामंत्री पियूष सिंह व विजय तिवारी ने किया।      कार्यशाला में  जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, सरोज मिश्रा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, राजेश सोनकर, प्रमोद वर्मा ,प्रशांत सिंह, पंकज सिन्हा, प्रदीप सिंह , अशोक गुप्ता, दयाशंकर सिंह, अवधेश यति, रामाश्रय मिश्र आदि उपस्थित थे।मरदह उत्तरी मंडल की कार्यशाला में तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक अवधेश राजभर, मंडल प्रभारी संकठा प्रसाद मिश्रा, राजेश चौहान, रमेश सिंह व प्रमोद राय  और मंडल के सभी पदाधिकारी एवं व शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक, सभी बुथ अध्यक्ष और सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।बिरनो  मंडल की हर घर तिरंगा की कार्यशाला लालजी गुप्ता  के जंगीपुर मार्टन मेमोरियल स्कूल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक अवधेश राजभर, मंडल प्रभारी पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह , पुर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु सिंह ,लाल सिंह,मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, राजेश राम व प्रमोद राय रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सहकारी बिक्री केंद्र पर हुआ नैनो उर्वरक का प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर! नैनो उर्वरको पर आधारित सहकारी बिक्री केन्द्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …