Breaking News

सुभासपा का चुनाव चिन्‍ह होगा चाबी, ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर बनें राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष, अरबिंद प्रमुख महासचिव व राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता बनें अरूण राजभर

लखनऊ! सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक रवीन्द्रालय चारबाग़ लखनऊ बुलायी गई। बैठक में सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण पदों की पुनः घोषणा की गई जिसमें ओमप्रकाश राजभर को राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ अरविंद राजभर को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई। साथ ही राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ,प्रदेश अध्यक्ष एवं 25 ज़िलों के जिलाध्यक्षों व विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अरुण राजभर ने बताया कि पिछले एक महीने तक प्रदेशस्तरीय सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े और सक्रिय सदस्य बने है। इन सक्रिय सदस्यों को ही पार्टी की प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर सक्रिय सदस्यता अभियान जारी रहेगा और इन सक्रिय सदस्यों को ही आगे भी प्रमुख जिम्मेदारी दी जाएगी। राष्ट्रीय परिषद में शामिल हुए! सालिक यादव राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाये गये, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी बनायें गये, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर बनाए गए, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पतिराम राजभर, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति बनायें गये, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रजनीश श्रीवास्तव बनाए गए, राष्ट्रीय सचिव रामाश्रय पासवान बनायें गये, राष्ट्रीय व्यापार प्रकोष्ठ महासचिव अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच राधिका पटेल बनी। अरुण राजभर ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को निर्वाचित किया गया एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप को निर्वाचित किया गया इसके अलावा प्रदेश के चार प्रदेश अध्यक्षों (पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड) की भी घोषणा की गई। इन्हें बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष: पूर्वांचल – प्रदेश अध्यक्ष बिछेलाल राजभर एमएलसी, मध्यांचल- प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप बलरामपुर निवासी, पश्चिमांचल-प्रदेश सुजीत बंजारा मुज़फ़्फ़रनगर निवासी, पश्चिमांचल युवा मंच  प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप बने, बुंदेलखंड-जालौन निवासी संगठन प्रभारी कालूराम प्रजापति बनाया गया, मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई:पार्टी की मुख्य समिति के पदाधिकारियों की घोषणा के अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, छात्र मोर्चा के अलावा अधिवक्ता प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, आईटी प्रकोष्ठ, बौद्धिक प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। जिला सदस्यता प्रभारी की घोषणा:पार्टी ने सदस्यता अभियान को धार देने के लिए जिलास्तरीय सदस्यता प्रभारियों की घोषणा की है। इन प्रभारियों के नेतृत्व में प्रदेश के जनपदों में सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। नये चुनाव चिन्ह् चाभी’ की घोषणा:पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने समस्त पदाधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात पार्टी का नये चुनाव चिन्ह् ‘चाभी’ की घोषणा की। बैठक को संबोधित करते हुए सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी गरीबों, वंचितों, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और पीड़ितों की पार्टी है. इसलिए सुभासपा के समर्थक पूरे तन -मन- धन से सहयोग कर पार्टी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएं।  ओम प्रकाश राजभर जी ने पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वर्तमान समय में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु बिहार राज्य की राजनीति में भी अपना दखल रखती है। बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से उतरेगी। श्री राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अभी से 2026 में होने वाले ज़िला पंचायत और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को प्रदेश के जन- जन तक पहुंचाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। ओमप्रकाश राजभर ने पूर्व की सरकारों पर हमलावर होते हुए कहा कि सरकार में रहते हुए इन्हें शोषित, वंचित, पिछड़ा, दलित, अतिपिछडा एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों की याद क्यो नहीं आई? सरकार में रहते हुए जातिगत जनगणना, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने की याद क्यों नहीं आई? उन्होंने प्रदेशवासियों से इन पार्टियों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि सत्ता से बाहर जाते ही इन्हें ये सब याद आने लगा, जो इनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि सुभासपा पिछले बीस वर्षों से जातिगत जनगणना, रोहिणी आयोग की रिपोर्ट, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने, एक समान अनिवार्य फ्री शिक्षा, फ़्री स्वास्थ्य सुविधा, पुलिस सुधार, भर/राजभर को अनुसूचित जनजाति में शामिल करना तथा उत्तर प्रदेश में शराब बंदी की मांग करती रही है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री राजभर ने प्रदेश के मदरसों की मान्यता की नयी व्यवस्था शुरू किए जाने की तैयारी की तरफ इशारा करते हुए कहा, “हमारा प्रयास है कि हम दो विश्वविद्यालय खोलें। हम राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड को विश्वविद्यालय से संबद्ध करना चाहते हैं और वहीं (विश्वविद्यालय से) सभी मदरसों को मान्यता दे दी जाएगी, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।” श्री राजभर ने उदाहरण देते हुए कहा, “लखनऊ विश्वविद्यालय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, शकुंतला विश्वविद्यालय आपके सामने हैं, जहां से तमाम विद्यालय संचालित होते हैं। इस तरह विश्वविद्यालय से अगर मदरसे संचालित होते, तो आज यह दुर्गति न होती। इस काम को न तो सपा कर पाई, न कांग्रेस कर पाई और न ही बसपा।” उपचुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी सुभासपा:पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में एनडीए के घटक के तौर पर सुभासपा को जो भी दायित्व मिलेगा, उसे हमारे सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारी पूर्वक पूरा करेंगे। एनडीए उम्मीदवारों को जीताने के लिए हमारे कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यवाहक पदाधिकारी, सम्मानित विधायकगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सहकारी बिक्री केंद्र पर हुआ नैनो उर्वरक का प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर! नैनो उर्वरको पर आधारित सहकारी बिक्री केन्द्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …