Breaking News

गाजीपुर सिटी-आनंद विहार सहित तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव में किया गया संशोधन

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस के गाज़ियाबाद स्टेशन पर दिये गये ठहराव समय में निम्नवत संशोधन किया गया है।

गाड़ियों के ठहराव समय में संशोधन-

गाजीपुर से 07 सितम्बर, 2024 से चलने वाली 22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार गा़जियाबाद स्टेशन से 05.05 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 05.40 बजे पहुँचेगी।

सहरसा से 04 सितम्बर, 2024 से चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार गा़जियाबाद स्टेशन से 05.45 बजे छूटकर नई दिल्ली 06.30 बजे पहुँचेगी।

बनारस से 04 सितम्बर, 2024 से चलने वाली 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार गा़जियाबाद स्टेशन से 04.59 बजे छूटकर नई दिल्ली 05.45 बजे पहुँचेगी।

 

Image 1 Image 2

Check Also

डीएम गाजीपुर ने दर्जनो बाढ प्रभावित गांवो का किया स्‍थलीय निरीक्षण, सुनी ग्रामवासियो की समस्‍याएं  

गाजीपुर! जनपद मे बाढ की विभिषिका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। …