Breaking News

वाराणसी: ग्रामीण महिलाओं की सेवा में तत्पर डॉ संध्या यादव शिक्षक सम्मान से सम्मानित

वाराणसी। वरिष्ठ प्रसूति और स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं असिसटेन्ट प्रोफ़ेसर डा संध्या यादव को अथर्व इन्डिया सोध संस्थान द्वारा राम किशुन महतो शिक्षक सम्मान 2024 एवं दि ग्राम टुडे प्रकाशन समुह द्वारा शिक्षक सम्मान 2024 से  सम्मानित किया गया है। डा संध्या यादव ने ग्रामीण इलाकों में कई चिकित्सा शिविर लगाये। जिसमें हजारों ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, जांच व दवाईयां वितरित की। अनवरत सेवा कार्य में जुटी डा. संध्या कहती है कि  हम अपने मरीजों की रक्षा संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न सम्मान, गोवर्धन श्री सम्मान,  नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव 2021 के अवसर पर चिकित्सा छेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र से सम्मानित , सेवा सम्मान अलंकरण 2021, साहित्य शक्ति सम्मान आदि से सम्मानित डॉक्टर संध्या यादव  शिक्षक दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं को जागरुक करते हुए कहती है कि शरीर के विकासे के लिये आहार के महत्व को किसी स्थिति मे कम नहीं आकना चाहिये। इन्होंने महिला रोगों के रोकथाम व उसके उपचार पर 15 राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय पत्रिकाएं प्रकाशित करने के साथ ही  किताबे भी लिखी है। इसके साथ ही लगभग 20 राष्ट्रीय-अर्न्तराष्ट्रीय सेमिनार में भी भाग लिया है।

Image 1 Image 2

Check Also

डीएम गाजीपुर ने दर्जनो बाढ प्रभावित गांवो का किया स्‍थलीय निरीक्षण, सुनी ग्रामवासियो की समस्‍याएं  

गाजीपुर! जनपद मे बाढ की विभिषिका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। …