Breaking News

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में हैं जंगल राज- विधायक जैकिशन साहू

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में  बंशीबाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती,मटदाता सूची मे नाम बढ़ाने व मतदेय स्थल बदलने पर चर्चा करने के साथ साथ  कानून व्यवस्था और प्रदेश तथा जनपद की ज्वलन्त समस्याओ पर गंभीर रूप से चर्चा भी हुई। बैठक आरंभ होने के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सेवानिवृत्त ई.रामाधार यादव को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने  कार्यकर्ताओ से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि  सांगठनिक कार्यों मे लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों की जिक्र करते हुए कहा की भाजपा सत्ता के अहंकार मे चूर है। उन्होंने कहा कि  लोकसभा के चुनाव मे देश की जनता ने भाजपा का  अहंकार तोड़ा है।इस चुनाव में मिला जनादेश लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष का माखौल उड़ाने वाली भाजपा सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है। जनता ने भाजपा की नफरती, उनकी नकारात्मक राजनीति और बुलडोजर संस्कृति को पूरी तरह से नकार दिया है। इसके बावजूद  भाजपा सरकार जनता की समस्याओ के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी  जन आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है। समाजवादी पार्टी जनसेवा के अपने संकल्प पर दृढ़ संकल्पित रहते हुए संविधान और लोकतंत्र, सामाजिक न्याय को बचाने के साथ मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के कष्ट और संकट से जनता को मुक्त कराने के लिए अपने संघर्षों के माध्यम से अपना प्रयास निरन्तर जारी रखेगी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओसे लोकसभा के चुनाव का तेवर , जोश,जज्बा और विधानसभा के 2027 के विधान सभा चुनाव तक बनायें रखने का आह्वान किया। इस बैठक मे उपस्थित विधायक मन्नू अंसारी ने भाजपा सरकार  को लूट और झूठ की सरकार बताते हुए कहा आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट है भाजपा सरकार। सभी विभाग मे लूट मची हुई है ,जनता त्राहि त्राहि कर रही है लेकिन सरकार के कान पर जू नही रेंग रही है,वह अपने साम्प्रदायिक एजेंडो को ही मूर्त रूप देने मे व्यस्त है। विधायक जैकिशन साहू ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश मे जंगलराज व्याप्त है। प्रदेश मे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रही गयी है। प्रदेश मे बहू बेटी सुरक्षित नही है। प्रदेश मे व्याप्त बिजली संकट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा सरकार की बिजली की समस्या के प्रति पूरी तरह उदासीन है। अनियमित  विधुत आपूर्ति के चलते शहरवासी अंधेरे मे रहने को मजबूर है। पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार जाति देखकर अपराध तय करती है। यह सरकार समाज मे जातीय विद्वेष पैदा करने पर उतारू है।पिछड़ो और दलितों के प्रति इस सरकार का रवैय्या अन्यायपूर्ण है । इस सरकार की सोच और मानसिकता बहुत ही संकीर्ण है। इस बैठक में मुख्य रूप से ,पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डा. नन्हकू यादव, खेदन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली,अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र यादव, रामजन्म चौहान, रामजी राय,राहुल यादव, मुन्नी लाल राजभर,सुभाष यादव गुड्डू, जै हिंद यादव, राजेन्द्र यादव, तहसीन अहमद, अवधेश यादव उर्फ राजू,गोवर्धन यादव, कमलेश यादव,सूरज राम बागी , आजाद राय,डाॅ समीर सिंह, वृजदेव खरवार, दिनेश यादव, संजय कन्नौजिया,सुशील जायसवाल, आत्मा यादव, जमुना यादव डाॅ, सीमा यादव, पूजा गौतम,अमित ठाकुर,राजेश यादव,सुवच्चन यादव, रीना यादव, बलिराम यादव,रजनीकांत यादव, चन्द्रबली यादव, परशुराम बिंद, दयाशंकर यादव, जयराम यादव,  रणजीत यादव ,रीता विश्वकर्मा,जमुना यादव,अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा,जयराम यादव,विजय शंकर यादव, नरसिंह यादव। सुशील जायसवाल,संजय यादव, श्री राम यादव, पप्पू कुशवाहा,भरत यादव, रामविजय यादव, आत्मा यादव,  परशुराम बिन्द,आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

डीएम गाजीपुर ने दर्जनो बाढ प्रभावित गांवो का किया स्‍थलीय निरीक्षण, सुनी ग्रामवासियो की समस्‍याएं  

गाजीपुर! जनपद मे बाढ की विभिषिका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। …