Breaking News

भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने की सदस्‍यता अभियान की समीक्षा

गाजीपुर। सदस्यता अभियान 2024 को गति प्रदान करने तथा अब तक हुई सदस्यता के समीक्षा को लेकर जंगीपुर विधानसभा के बिरनो मंडल की बैठक मार्टर मेमोरियल,स्कूल जंगीपुर एवं सदर पुर्वी मंडल की एसवीके पब्लिक स्कूल,कैथवलिया,मे मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर एवं धर्मेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता मे हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भय,भूख,भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी रूप से कार्य करते हुए समाज मे अपनी पैठ को मजबूत किया है। जनता के उम्मिदो तथा देश को परम वैभव पर स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रहे कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा संगठन वर्ष 2024 मे सदस्यता का किर्तिमान स्थापित करेगी। और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश समृद्ध और शक्तिशाली बन रहा है। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि महामनिषीयों की सोच और सपनों पर कार्य करते हुए भाजपा ने पूरे देश में जनता का विश्वास प्राप्त किया है। वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कि गई। इस अवसर पर लालजी गुप्ता, शशिकांत शर्मा, विनोद गुप्ता,नितिश दूबे, रामलाल सिंह, अविनाश सिंह, विवेकानंद पांडेय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …