Breaking News

गाजीपुर: किसानों ने भाजपा को दिया है मजबूत समर्थन- आरपी कुशवाहा

गाजीपुर। भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ एवं भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक आज अलग-अलग सदस्यता अभियान 2024 को लेकर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। सहकारिता की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उ प्र सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष आर पी कुशवाहा ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय समृद्धि और जीवन भविष्य सुरक्षा में बहुत बड़ा योगदान किया है और किसानों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना मजबूत समर्थन भी दिया है। उन्होंने कहा कि देश के किसान भारी संख्या में पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार हैं। और इसी आधार पर पार्टी ने गाजीपुर सहकारिता प्रकोष्ठ को 20000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता संगठन सदस्यता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बैठक को पूर्व विधायक,डीसीएफ अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। संचालन संयोजक दुर्गेश सिंह ने किया। पारस नाथ राय, रविंद्र राय, अच्छे लाल गुप्ता, रविंद्र राय, प्रवीण सिंह,आनंद त्रिपाठी, दयाशंकर सिंह, नथुनी सिंह ,त्रिशू यादव, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित थे। भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।जिसको संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन वर्ष 2024 मे प्राथमिक सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 2 सितम्बर से चलाया जा रहा है।इस एक सप्ताह अभियान में अभी भी बहुत से मंडल व कार्यकर्ता ऐसे है जो अपने लक्ष्य को पूर्ण नही कर सके है। इसके लिए आप सबको लगातार लगकर दो दिनों मे उस लक्ष्य को पुर्ण करना होगा । उन्होंने कहा कि कल बुधवार से 17 सितंबर तक महा सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें हमें नया लक्ष्य तय करना होगा।‌ बैठक मे जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा,लालसा भारद्वाज, सुरेश बिंद, राकेश यादव, सचिन कनौजिया, धनेश्वर बिंद, विष्णु प्रताप सिंह, रविन्द्र राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …