Breaking News

अपर्णा यादव ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद पर किया कार्यभार ग्रहण

लखनऊ। सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रहीं। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। बता दें कि सरकार ने पिछले सप्ताह ही आगरा की बबीता चौहान को आयोग की अध्यक्ष, गोरखपुर की चारू चौधरी और अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद दोनों की पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाल लिया था पर अपर्णा यादव ने नहीं संभाला जिसे लेकर उनकी भाजपा से नाराजगी की खबरें आ रही थीं। अपर्णा यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …