Breaking News

अखिलेश यादव ने मायावती पर किया पलटवार, कहा- अपनी कमियां छि‍पाने के लिए लगा रही हैं आरोप

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वो अपनी कमियां छिपाने के लिए आरोप लगा रही हैं। जिस समय गठबंधन टूटा मैं आजमगढ़ में था। मंच पर बसपा के नेता थे मैंने उनसे पूछा कि गठबंधन क्यों तोड़ा? मैं मीडिया को क्या जवाब दूंगा? अब वो अपनी कमियां छिपाने के लिए आरोप लगा रही हैं। अखिलेश यादव मायावती के उन बयानों का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव हारने के बाद सपा के नेताओं ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया था। सपा के लोग हार से निराश थे। बसपा को 10 सीटें मिली थीं। मायावती ने ये दावा अपनी उस बुकलेट में किया था जो कि उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बांटी जा रही थीं। 2019 के चुनाव में यूपी में सपा व बसपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था जिसमें सपा को पांच और बसपा को 10 सीटें प्राप्त हुई थीं। अखिलेश यादव मायावती के उन बयानों का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव हारने के बाद सपा के नेताओं ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया था। सपा के लोग हार से निराश थे। बसपा को 10 सीटें मिली थीं। मायावती ने ये दावा अपनी उस बुकलेट में किया था जो कि उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बांटी जा रही थीं। 2019 के चुनाव में यूपी में सपा व बसपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था जिसमें सपा को पांच और बसपा को 10 सीटें प्राप्त हुई थीं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …