Breaking News

राज्‍सयसभा सांसद डॉ. संगीता बलंवत ने सदर विधानसभा में जनसम्‍पर्क कर लोगो को दिलाई भाजपा की सदस्‍यता

गाजीपुर! सदर विधानसभा में क्षेत्र  भ्रमण के दौरान राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने संगठन पर्व भाजपा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत ग्राम बेलासी के बूथ संख्या 69 और ग्राम बाघी के बूथ संख्या 84 पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी एवं वहां उपस्थित लोगों का इस सदस्यता अभियान के प्रति उत्साहवर्धन भी किया। राज्यसभा सांसद ने लोगों से कहा कि आप लोगों के  विश्वास और सक्रियता के बदौलत ही देश सर्वहिताय मंत्र के तौर पर नित्य आगे बढ़ रहा है। इसके लिए आगे भी आपका साथ और भी मजबूती के साथ होना चाहिए। सभी लोग भाजपा सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं ।एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए, आमजन भाजपा का सदस्य बनने के लिए उत्सुक हैं। कार्यक्रम में  करण्डा मण्डल के प्रभारी मनोज बिन्द , बेलासी के ग्रामप्रधान  बलवंत बिन्द , महराजगंज के ग्रामप्रधान  नन्दू प्रताप , शिकारपुर के ग्रामप्रधान रामजी बलवन्त , चाड़ीपुर के ग्रामप्रधान मंटू राय , विजेंद्र बिन्द , रामचंद्र बिंद  पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुलाब बिन्द , बूथ अध्यक्ष मुनिराम बिन्द , ऋषिकेश, संजय बिन्द , प्रदीप कुमार , जोगिंदर बिन्द , सुमन्त बिन्द आदि पार्टीपदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …