Breaking News

गाजीपुर: बसनिया चट्टी पर दबंगई कर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 12.09.2024 को समय करीब 13.40 बजे शुभम कुमार सिंह नि0 ग्राम बसनिया थाना भाँवरकोल की दुकान पर चढ़कर संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव सहित 07 नामजद व 15-20  अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट व हवाई फायरिंग की तहरीरी  सूचना के आधार पर थाना भांवरकोल में पंजीकृत कराये गये  मु0अ0सं0 144/2024 धारा 191(2),191(3),190,109,352,351(3),324(4) बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को आज दिनांक 14.09.2024 को समय करीब 14.10 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण -1.             पप्पू यादव पुत्र विसर्जन यादव निवासी बसनिया थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर, 2.                अवनीश गुप्ता पुत्र अमरनाथ गुप्ता निवासी बसनिया थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर, 3. राजमणी यादव पुत्र स्व0 केदार नाथ यादव निवासी बसनिया थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …