Breaking News

कुशवाहा महासभा गाजीपुर के तत्‍वाधान में हुई बैठक, संगठन पर हुई चर्चा

गाजीपुर। कुशवाहा महासभा गाजीपुर के तत्वाधान में तहसील कासिमाबाद के समाज के बंधुओं की बैठक गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल सोनबरसा कासिमाबाद में संपन्न हुई।बैठक में वर्तमान परिस्थितियों में समाज की भूमिका और संगठन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कुशवाहा महासभा तहसील कासिमाबाद के अध्यक्ष प्रभुनाथ कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक संगठन महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि यह समाज को जोड़ने का काम करता है।संगठित होने से मानव की शक्ति बढ़ती है। संगठन लोगों को सुरक्षा व अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि संगठन की शक्ति से समाज बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है।हम उसे कौंम के लोग हैं,जिन्होंने भारतवर्ष समेत दुनिया में समता,बंधुत्व,न्याय,मैत्री व मानव अधिकारों को स्थापित किया है।भारतीय संविधान की मूल अवधारणा भी हमारे महापुरुषों के चिंतन व दर्शन से लिया गया है।आज हम लोग हर क्षेत्र में पिछड़े है,क्योंकि हम एकजुट नहीं हैं।असंगठित समाज कुछ भी हासिल नहीं कर सकता है।देश की अर्थव्यवस्था में अपनी मुख्य भूमिका निभाने वाला व देश को नई दिशा देने वाला यह समाज आज बिखरे होने के कारण अंतिम पायदान पर खड़ा है। समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी और यह तभी संभव है जब हम एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।पूर्व ब्लाक प्रमुख मा०ओमप्रकाश अकेला ने कहा कि भगवान बुद्ध,महात्मा फुले,सम्राट अशोक,शहीद भगत सिंह,बाबू जगदेव प्रसाद, शहीद उधम सिंह के विचारों को अपनी ताकत बनाने की आवश्यकता है तभी हम राजनीतिक,सामाजिक,शैक्षणिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। जिला महासचिव कुशवाहा महासभा जयप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि हिन्दुस्तान में दस से बारह प्रतिशत के रूप में एक बड़ी आबादी होने के बाद भी आज हम अपनी पहचान के मोहताज है। बैठक में मुख्य रूप से अलगु कुशवाहा,जेपी कुशवाहा,ग्राम प्रधान झारखंडे कुशवाहा,पूर्व प्रधान हरेन्द्र कुशवाहा,छोटे लाल मौर्य,दीपक,पूर्व प्रधान बंद्री कुशवाहा,रामविलास,राम अवध, प्रिंस कुशवाहा, रामनिवास,दिनेश,मोहन कुशवाहा,सियाराम,नरेंद्र,कमलेश,चन्द्रभान,नंदु,श्याम नारायण,प्रमोद,रमेश, रविन्द्र,शशिकांत कुशवाहा,बब्बन कुशवाहा,गुलाब,जित्तु कुशवाहा,रामबचन कुशवाहा सर्वानंद, मकरध्वज,रामचन्द्र कुशवाहा आदि समेत कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता तहसील कासिमाबाद के अध्यक्ष प्रभुनाम कुशवाहा तथा संचालन सुरेश कुशवाहा पूर्व ग्राम प्रधान ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सहकारी बिक्री केंद्र पर हुआ नैनो उर्वरक का प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर! नैनो उर्वरको पर आधारित सहकारी बिक्री केन्द्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …