Breaking News

गाजीपुर: कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा बनी है विश्व की सबड़े बड़ी राजनीतिक पार्टी- नवीन श्रीवास्तव

गाजीपुर। भाजपा के सदस्‍यता अभियान के क्रम में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन श्रीवास्‍तव, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने सैदपुर विधानसभा के बड़ागांव और मईगांव में जनसंपर्क कर ग्रामवासियों को भाजपा का सदस्‍य बनाया। इसके बाद जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने जिला पंचायत गाजीपुर द्वारा निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नवीन श्रीवास्‍तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा आज विश्‍व की नम्‍बर वन पार्टी है। पीएम मोदी के सदस्‍यता ग्रहण करने के बाद पूरे देशभर में भाजपा का सदस्‍य बनने के लिए लोग तेजी से पहल कर रहे हैं। उन्‍होने कहा कि 11 करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है। भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने जनपदवासियों से बड़ी संख्‍या में भाजपा का सदस्‍य बनने के लिए अपील किया है। इस अवसर पर मन्नू तिवारी, अजय शास्‍त्री, मोहित श्रीवास्‍तव, नवनीत खुटाही, शैलेंद्र सिंह, देवांशु, एवं क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और बड़ी तादात में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …