Breaking News

विधायक निवास ओसीआर बिल्डिंग परिसर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

लखनऊ। ओसीआर बिल्डिंग परिसर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस के आलाधिकारियों के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। ओसीआर बिल्डिंग में रहने वालों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सीढि़यों के पास युवक (उम्र तकरीबन 30 वर्ष) का शव पड़ा देखा। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। एक टीम को इसके लिए लगाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। परिसर समेत आसपास जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके फुटेज देखे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया है कि शायद युवक को बिल्डिंग के ऊपर से फेंका गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस कई अलग-अलग बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। एक पहलू ये भी देख रही है कि युवक को कहीं बाहर मारापीटा गया और फिर वहां ले जाकर फेंक दिया गया हो। मृतक के पास से न तो मोबाइल मिला और न ही कोई अन्य दस्तावेज। इसलिए पहचान कराने में दिक्कत आ रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …