Breaking News

विजिलेंस टीम ने जल निगम के पांच अधिकारियों के ठिकानों पर मारा छापा

लखनऊ। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की टीम ने यूपी जल निगम की इकाई सी एंड डी एस (कंस्ट्रक्शन एंड डिज़ाइन सर्विसेज) के अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की है। विजिलेंस की टीम ने इंदिरानगर, गोमती नगर और विकास नगर में छापेमारी की। विजिलेंस की टीम पांच अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ पहुंची। इस मुद्दे पर अब तक 11 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। विजिलेंस की टीम ने सहायक अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेन्द्र कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (मु0) सत्यवीर सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता अजय रस्तोगी, परियोजना प्रबंधक व सहायक अभियंता कमल कुमार खरबन्दा और सहायक अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कुमार पटेल के ठिकानों पर छापे मारे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: महिलाओं के उत्थान के लिए सतत् प्रयासरत है भाजपा सरकार- डा. संगीता बवलंत

गाजीपुर। जखनिया ब्लॉक में जन ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा आयोजित महिलाओं की पहचान, सम्मान एवं …