Breaking News

मेसर्स आनंद खाद्य भंडार सैदपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया है कि कृषकों की शिकायत पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर तहसीलदार सैदपुर द्वारा मेसर्स आनन्द खाद भण्डार, विकास खण्ड- सैदपुर की जांच की गयी। जांच पर विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक की विक्रय करने पर उक्त उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है। कृषक भाई खरीफ व रबी मौसम में दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। किसानों का चयन ई-लॉटरी से किया जा रहा है। कृषक भाई रबी मौसम के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग प्रारम्भ कर दी गयी है। कृषक विभाग की अधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा एवं मडुवा/रागी बीज मिनीकिट निःशुल्क दिये जायेगे व रबी में चना, मटर, मसूर व सरसों की भी बुकिंग हो रही है। उर्वरक विक्रेता वर्तमान में प्रयोग होने वाली मुख्य उर्वरक यूरिया की बिक्री कृषकों को निर्धारित मूल्य पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करे, यदि कोई उर्वरक विक्रेता अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक यथा यूरिया के साथ कम प्रचलित अन्य उत्पाद खरीदने हेतु बाध्य करते है तो, सम्बन्धित उर्वरक विक्रेताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित कर दी जायेगी। कृषक भाई वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय/प्रयोग करें, किसी भी दशा में आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का क्रय/प्रयोग न किया जाय, आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर खेती की लागत में वृद्धि होती है। साथ ही साथ मृदा/पर्यावरण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त करने हेतु किसान भाई हरी खाद / कम्पोस्ट खाद / वर्मी कम्पोस्ट / नैनो डी०ए०पी०/ नैनो यूरिया का प्रयोग करें।

Image 1 Image 1

Check Also

वाराणसी: हनुमान गंज बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने मछली विक्रेता समेत ग्राहको को रौंदा, एक की मौत, पांच घायल

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत चमरहां (हनुमानगंज) बाजार में रविवार शाम करीब …