Breaking News

अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी में विद्यार्थियों ने सीखी फोटोग्राफी की बारीकियां

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मीडिया एवं पब्लिक रिलेशंस कमेटी की ओर से बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर एक घंटे के इंटरैक्टिव फोटोग्राफी सत्र का आयोजन किया गया। बुद्धा हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की मूलभूत तकनीकों और रचनात्मक अवलोकन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया गया। सत्र का संचालन प्रख्यात फोटोग्राफर एवं फोटो आर्टिस्ट विनय त्रिपाठी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की बुनियादी समझ के साथ-साथ किसी दृश्य को रचनात्मक दृष्टि से देखने और उसे प्रभावी तरीके से कैमरे में प्रस्तुत करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छी फोटोग्राफी केवल तकनीकी दक्षता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विषय को देखने और समझने की रचनात्मक क्षमता भी महत्वपूर्ण होती है। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और विशेषज्ञ से उपयोगी सुझाव प्राप्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की कला को समझने तथा उसमें अपनी रचनात्मकता को विकसित करने का अवसर प्रदान करना था। इस अवसर पर आए आतिथि को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन छात्रा निकुंज श्रीवास्तव ने किया।

Image 1 Image 1

Check Also

वाराणसी: हनुमान गंज बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने मछली विक्रेता समेत ग्राहको को रौंदा, एक की मौत, पांच घायल

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत चमरहां (हनुमानगंज) बाजार में रविवार शाम करीब …