Breaking News

डॉ. लहरी राम मीणा को मिलेगा एक लाख रु. का अखिल भारतीय ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार’

वाराणसी। मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी, भोपाल द्वारा प्रसिद्ध आलोचक, कवि एवं रंगचिंतक  डॉ. लहरी राम मीणा को वर्ष -2024 का ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार’ से विभूषित किया जाएगा।यह सम्मान ‘सृजन के विविध रूप और आलोचना’ पुस्तक को दिया जाएगा।जिसके तहत उन्हें एक लाख रुपए की मानद राशि सहित सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न, उत्तरीय आदि अर्पित किए जाएंगे। यह सम्मान उन्हें आजीवन हिन्दी भाषा एवं साहित्य सेवा की उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। मीणा की दर्जन भर पुस्तकों के अलावा प्रमुख पुस्तकें- साहित्य का रंगचिंतन, आलोचना का जनतंत्र, सृजन के विविध रूप और आलोचना, लक्ष्मीनारायण लाल विनिबंध, हिन्दू संस्कृति और सत्तावादी राजनीति, जिस उम्मीद से निकला, यह महज़ शब्द नहीं है,आदि है। इसे पूर्व मीणा जी को देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा दर्जन भर सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है।मीणा इन दिनों इक्कीसवीं सदी के नाटकों पर कार्य कर रहे हैं। मीणा के इस सम्मान का क्षेत्रवासियों ने ही नहीं विश्वविद्यालय परिसर ने भी स्वागत किया है। मीणा इन दिनों आप काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में वरिष्ठ सहायक प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: एवरग्रीन, सनसाइन सहित 12 विद्यालयो के 24 वाहनो का एआरटीओ ने किया चालान

गाजीपुर। परिवहन आयुक्त उ0प्र0 लखनऊ, जिलाधिकारी गाजीपुर व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश के क्रम …