गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विकास खंड मरदह के प्राथमिक विद्यालय बहतुरा में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज़, धागों और मोतियों से आकर्षक राखियाँ बनाईं। इसके बाद बच्चों ने आपस में राखी बाँधकर भाईचारे और स्नेह का यह पर्व मिलजुलकर मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता और टीम भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का समापन चाकलेट वितरण के साथ हुआ, जहाँ शिक्षकों ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….