Breaking News

गाजीपुर: स्‍व. रामबाबू के परिजनों से मिले एमएलसी चंचल सिंह, नौकरी सहित हर संभव मदद का दिया आश्‍वासन  

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आज ग्राम कचकमरुला, थाना नोनहरा निवासी मृतक बाबूराम के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि कल अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा मृतक के परिवारजन को सहायता धनराशि से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी प्रदान करने सहित अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को इस कठिन परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया, ताकि पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता समय से उपलब्ध हो सके।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: मां कामाख्‍या मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी, पुलिस ने किए चाक-चौबंद व्‍यवस्‍था

गाजीपुर। ताड़ीघाट-बारा मार्ग स्थित गहमर के पास करहिया गांव के मां कामाख्या मंदिर में शारदीय …