Breaking News

गाजीपुर: कुंग फू वूशु नेशनल प्रतियोगिता में जया, ज्ञानेंद्र, आलोक व रोशनी ने जीता स्वर्ण पदक, जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। असम के मिर्जा जिले में तीन दिवसीय कुंग फू वूशु नेशनल का आयोजित किया गया जिसमे उत्तर प्रदेश के 43 बच्चे ने भाग लिए जिसमे ग़ाज़ीपुर के KS मिक्स मार्सल आर्ट अकेडमी के 11 खेलड़ियों ने भाग लिया जिसमे 4 स्वर्ण पदक 2 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक प्राप्त किए जिसमे

जया दुबे               U19 42-46kg  स्वर्ण पदक

ज्ञानेंद्र कुमार बिंद      U17 46-49kg स्वर्ण पदक

आलोक प्रकाश बिंद   U17 51-55Kg  स्वर्ण पदक

रोशनी कुशवाहा।      U11 23-25kg   स्वर्ण पदक

आयुष वर्मा              U14  46-50kg  रजत पदक

प्रभास राम बिंद        U19 65-70kg    रजत पदक

संजना              कांस पदक

राजनिश           कांस पदक

प्रियांशु दुबे      कांस पदक

जीते / और कोच कृष्णा कुमार शर्मा के देखा रेख मे मेडल प्राप्त किये और ग़ाज़ीपुर जिले का नाम रोशन किया  ग़ाज़ीपुर स्टेशन पर बच्चों के गार्जियां ने माला पहना कर स्वागत किया पूरी ग़ाज़ीपुर मे मचा दबदबा और सभी ने कोच कृष्णा कुमार शर्मा को और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। असम के मिर्जा कामरुप स्थित मिर्ज़ा शहीद भवन में आयोजित 20 वीं राष्ट्रीय कुंगफु उसु प्रतियोगिता में पदक विजेता भाई- बहन का आगमन मंगलवार के दिन जिले में हुआ। स्टेशन पहुंचे ग्रामीणों ने माला फूल पहनाकर स्वागत किया। जिले के करंडा ब्लाक स्थित तुला पट्टी उर्फ ब्राह्मणपुरा गांव निवासी चंद्रकेश दुबे के पुत्र प्रियांशु दुबे व पुत्री कुमारी जया दुबे ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जिसमें कुमारी जया ने स्वर्ण पदक व प्रियांशू ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मंगलवार के दिन गांव पहुंचे भाई-बहनों का स्वागत ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया। ग्राम वासियों से मिलने के बाद भगवती माता मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दोनों भाई-बहन आदर्श गांव स्थित मिक्स मार्शल आर्ट एकेडमी में प्रशिक्षण रत है। स्वागत के इस मौके पर स्थानीय गांव निवासी एबीबीपी जिलाध्यक्ष चंद्रलेश दुबे, शशिकांत दुबे, संजय गुप्ता, सतीश दुबे, सूर्यकुमार दुबे, विनय दुबे, रामबचन यादव, दीपक वर्मा, अवधेश दुबे, रमेश दुबे आदि मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर: वायरलेस प्रौद्योगिकी की वजह से आम आदमी के जीवन में हुए है बड़े बदलाव- प्रो. राजीव त्रिपाठी

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी …