Breaking News

भाजपा लेखन अभियान: सुनील सिंह ने दीवार पर लिखा एक बार फिर मोदी सरकार

गाजीपुर। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर आज से शुरू दीवार लेखन अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने मुहम्मदाबाद विधानसभा स्थित अपने गृह ग्राम भाला में दीवार लेखन का कार्य किया उन्होंने अपने हाथों दीवार पर पार्टी चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और एक बार फिर मोदी सरकार का नारा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर लिखा।और  जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से दिवार लेखन का आह्वान किया है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने मिरनपुर सक्का, अच्छेलाल गुप्ता ने महाराजगंज तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली मे दीवार पर कमल का फूल बनाया और नारा लिखा।

Image 1 Image 2

Check Also

कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर गाजीपुर में मशीनो के मरम्‍मत व रख-रखाव के लिए पांच दिन का प्रशिक्षण शुरू

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित एवं भारतीय कृषि …