Breaking News

आजमगढ़: जंगली सुअर के हमले से एक की मौत, दो गंभीर, आधा दर्जन घायल

आजमगढ़। जिले के जहानागंज थानाक्षेत्र के बस्ती गांव में शुक्रवार को जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में से गंभीर दो लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य का स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर इलाज चल रहा है। जहानागंज के बस्ती गांव में सुबह जंगली सुअर घुस गया। घर के सामने बैठे 58 वर्षीय बंगाली राम पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि सुअर ने गांव के रामकिरत (55), सुबाष (50), चंद्रबली (60), श्यामदेव (55), त्रिलोकी (40) व गुलशन राम (17) को भी घायल कर दिया।घटना के बाद आनन-फानन दौड़े लोगों की मदद से सभी को स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बंगाली राम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए रामकिरत व सुबाष को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में चल रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: श्री सदगुरु स्वामी अचल साहेब बाल ब्रह्मचारी का निधन, दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सूरत शब्द नाद योग अनल पक्ष विहंग मार्ग परैया नमकसार सेवा समिति रायबरेली के …