Breaking News

राज्यपाल से मिले सीएम योगी, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज

लखनऊ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले एक दो दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग तय होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा यूपी में सहयोगी दलों ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा (एक सीट), अपना दल (दो सीट), निषाद पार्टी (एक सीट) और रालोद (दो सीट) को छह सीटें देने पर सहमत हो गई है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, एनडीए में शामिल आरएलडी से भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाह फैज स्‍कूल में मजदूर दिवस पर सहायक कर्मचारियो को किया गया सम्‍मानित

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में मज़दूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मज़दूरों …