Breaking News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जौनपुर को दी दस हजार करोड़ की सौगात

जौनपुर। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को दोपहर 2.23 बजे जौनपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने जिले को करीब 10 हजार करोड़ की दस बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद विशाल जनसभा में केंद्रीय मंत्री का संबोधन शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि जौनपुर से करीब दस हजार करोड़ की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास आज किया गया है। उत्तर प्रदेश में 2014 में राष्ट्रीय राजमार्ग की लेंथ 7643 किमी थी, जो आज 13 हजार किमी है। गडकरी ने कहा कि जौनपुर से प्रयागराज तक तीन बाईपास का निर्माण होगा। आजमगढ़ में बाईपास जून 24 तक शुरू होगा। मुंगरबादशाहपुर बाईपास जून 24 तक शुरू होगा। कहा कि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा शहर की सड़कों के सुदृढिकरण की मांग पूरी की जाएगी। दोनों किनारों पर आरसीसी सर्विस लेन और स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। जौनपुर स्टेशन के पास विकास कार्य किए जाएंगे। ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन बनवाएंगे। कहा कि बनारस से लुंबिनी तक 1100 किमी की परियोजना को पूरा किया। इससे पहले राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर जिले को मिली सौगात से यहां की सड़कें अब चमकेंगी। मुंगराबादशाहपुर बाईपास रोड बाईपास से यातायात सुगम होगा। कहा कि पूर्वांचल में सड़कों का जो जाल बिछा है, वह नितिन गडकरी की देन है। वे जो कहते हैं उसे करते भी हैं। अब जौनपुर की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस दौरान प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि मछलीशहर में आगमन के दौरान रिंग रोड की मांग की थी वो पूरी हुई। जौनपुर को जाम से निजात दिलाने का काम किया। फ्लाईओवर की भी सौगात दी।

Image 1 Image 2

Check Also

पूर्वोत्‍तर रेलवे ने प्रमोद कुमार व संदीप जायसवाल को मैन ऑफ द मंथ के सम्‍मा‍न से किया सम्‍मानित

वाराणसी। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं …