Breaking News

विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किये सात प्रत्‍याशियो के नाम

लखनऊ। भाजपा ने यूपी में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रदीप उपाध्यक्ष, विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया को फिर से मौका दिया है। इसके अलावा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल और राम तीरथ सिंह को टिकट दिया है। विधान परिषद के इस चुनाव में विधान सभा के सदस्य वोट देंगे। पांच मई को कुल 13 सीटें रिक्त होंगी, जिनके लिए चुनाव कराया जा रहा है।13 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। एक सीट अपना दल एस को गठबंधन में दी जाएगी। अपना दल (एस ) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल प्रत्याशी होंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पिकअप पलटने से एक बाराती की मौत-सात घायल

गाजीपुर। नोनहरा -कठवामोड मार्ग पर  देर रात्रि में सड़क हादसे में अभिषेक कुमार 18वर्ष की …