Breaking News

मऊ: बुराई पर अच्छाई की जीत को उत्साह से मनाने का नाम है होली- राममोहन

मऊ। होली एक प्रमुख हिंदू धार्मिक पर्व है जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गहरी रूप से स्थापित है। होली का उत्सव परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के बारे में है। जबकि आज समाज में इस त्यौहार को लेकर तमाम विसंगतियां आ गई हैं। लोग इस दिन नशा करना, कपड़े फाड़ना ही त्यौहार का स्वरूप बना दिए हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन उत्सव का आयोजन कर पारंपरिक, साफ सुथरी व सद्भावपूर्ण पारिवारिक होली का संदेश देने का काम किया गया है। उपरोक्त बातें रविवार को नगर के सोनीधापा मैदान में आयोजित होली मिलन उत्सव को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक राममोहन जी ने कहा। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि रंगों के त्योहार में शामिल होकर लोग अपनों के साथ खुशियां मनाते हैं। होली को रंगों के त्योहार के रूप में जाना जाता है क्योंकि उत्सव के दिन लोग रंगों से खेलते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक पहल की गई है कि पुनः एक साफ सुथरी माहौल में परिवार समाज के साथ होली का त्यौहार मनाया जाए। गौरतलब हो की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मऊ नगर द्वारा आयोजित इस समारोह में हजारों की संख्या में उपस्थित हुए। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जमकर अबीर गुलाल के साथ होली खेली गई। इस अवसर पर जिला संघचालक कैलाश जी, जिला कार्यवाह भुवेश जी, नगर प्रचारक आर्यम जी, पंकज जी, वीरेंद्र, प्रेमचंद, प्रिंस जी, मनोज, अभिषेक खंडेलवाल, अंबरीश जी, प्रशांत सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक व नगर के लोग उपस्थित रहे। नगर के सैकड़ों परिवारों के हजारों लोगों ने मनाया होली मिलन उत्सव। होली मिलन उत्सव में जहां संघ के पदाधिकारी और स्वयंसेवक आयोजक की भूमिका में रहे। वही नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, डॉ मनीष राय, शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, अनिल पांडेय, नरेंद्र राय, लघु उद्योग भारती प्रदेश महासचिव भरत थरड, डॉ. अजीत सिंह, मनीष सर्राफ, कैलाश जायसवाल, मुरलीधर यादव, अतुल जायसवाल, जितेंद्र राखोलिया सहित बड़ी काफी संख्यामें लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्भय शर्मा, बृजेश पांडेय व माही मृदुल के होली गीत ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर। होली मिलन उत्सव के दौरान पारंपरिक होली फाग गीत का कार्यक्रम किया गया था। जिसमें प्रख्यात गायक निर्भय शर्मा की सांस्कृतिक टीम द्वारा होली खेले रघुवीरा अवध में… से शुरुआत कर रंग बरसे भीगे चुनरवाली… के साथ ही पारंपरिक भोजपुरी होली गीत का गायन जहां लोग झूमते व नाचते नजर आए। वही गायक बृजेश पांडेय द्वारा खेले मसाने में होली दिगंबर… सुनाकर मन मोह लिया गया। संगीत जगत के स्थापित गायक माही मृदुल ने सीमाओं पर मचल बा होलिया… सुनाया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: एक करोड़ के हेरोइन के साथ तस्कर सैफु्द्दीन गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व थाना जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की …