Breaking News

मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कालेज बांदा में कराया गया भर्ती

लखनऊ। बांदा मंडल कारागार में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने कड़ी निगरानी में मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसने डॉक्टरों से बताया कि उसके पेट में कुछ दिनों से तकलीफ है। गैस पास होने में दिक्कत हो रही है। मामले की जानकारी होने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल समेत प्रशासनिक अमला व अन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी की। मुख्‍तार का कड़ी निगरानी के बीच उपचार चल रहा है। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कौशल ने बताया कि मरीज ने पिछले चार-पांच दिनों से पेट में दर्द व गैस पास न होने की शिकायत बताई है। डॉक्टरों की देखरेख में उपचार हो रहा है। स्थिति सामान्य बनी है। छह अप्रैल, 2021 को पंजाब के रोपड़ की रूपनगर जेल से बांदा जेल ट्रांसफर किए जाने के बाद से मुख्तार अंसारी की ओर से जेल अधिकारियों पर कई आरोप लगाए गए। कुछ रोज पहले बाराबंकी और मऊ कोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हुई पेशी में मुख्तार ने खाने में जहर देकर मारने के प्रयास की शिकायत की थी। बीते दिनों मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने मुख्तार की ओर से जज कमलकांत श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर बांदा जेल में जान का खतरा बताया था। बांदा जेल के डिप्टी जेलर ने पेश होकर मुख्तार के बीमार होने की जानकारी दी। जज को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा था कि 19 मार्च 2024 को मुख्तार अंसारी को जो भोजन दिया गया उसमें कोई विषाक्त पदार्थ था, जिसके खाने से वह गंभीर बीमार हो गए। मंगलवार की भोर में मुहम्‍मदाबाद थाने की पुलिस ने सांसद अफजाल अंसारी को वरिष्‍ठ अधीक्षक जिला कारागार बांदा का रेडि‍यो संदेश दिया। जिसपर सांसद अंसारी मेडिकल कालेज बांदा के लिए रवाना हो गये।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरायगोकुल गांव में गुरुवार की देर रात एक विवाहिता की …