Breaking News

मैं अफजाल अंसारी के लिए नहीं करूंगा चुनाव प्रचार – अजय राय

वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने एक राष्‍ट्रीय समाचार पत्र को दिए बयान में कहा कि मैं अफजाल अंसारी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करूंगा। कांग्रेस-सपा का गठबंधन जरूर है, लेकिन हमारे हिस्से में जो सीटें आईं हैं, हम और हमारे नेता वहीं प्रचार करेंगे और सपा के हिस्से में जो सीटें आई हैं, वहां सपा के नेता प्रचार करेंगे। बहुत जल्द अमेठी की स्थिति साफ होगी। बहुत मजबूत प्रत्याशी जनता के सामने होगा। स्मृति ईरानी ने वहां क्या किया है सिर्फ चुनाव जीतने आईं थीं। रही बात हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की तो लोकसभा की जनता और कार्यकर्ता दोनों मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ता चाहेंगे तो क्यों नहीं लड़ सकते हैं। कहीं कोई नुकसान नहीं है।

Image 1 Image 2

Check Also

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्‍कर्ष मौर्या कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस जॉइन …