Breaking News

होली त्‍यौहार पर रेलवे ने सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी का बढ़ाये फेरे

वाराणसी! होली त्यौहार के उपरान्त यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा से चलाई जा रही विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि में विस्तार किया गया है। 05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 05 अप्रैल, 2024 को सहरसा से एक अतिरिक्त फेरे हेतु चलाई जायेगी।        05576 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा होली विशेष गाड़ी 06 अप्रैल, 2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से एक अतिरिक्त फेरे हेतु चलाई जायेगी।05561 समस्तीपुर-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 05 अप्रैल, 2024 को समस्तीपुर से एक अतिरिक्त फेरे हेतु चलाई जायेगी। 05562 आनन्द विहार टर्मिनस-समस्तीपुर होली विशेष गाड़ी 06 अप्रैल, 2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से एक अतिरिक्त फेरे हेतु चलाई जायेगी।उपरोक्त सभी गाड़ियाँ पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना के अनुसार चलाई जायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 11 मई से 8 जून तक बंद रहेगी शारदा सहायक पोषक नहर

गाजीपुर। अधीक्षण अभियन्ता लवकुश सिंह ने जनसामान्य एवं सम्बन्धित कृषक भाइयों को सूचित किया है …