Breaking News

वातानुकूलित बस से निः शुल्क यात्रा करेंगे मऊ जनपद के श्रद्धालु

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के श्रद्धालु अगर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करना चाहे तो उन्हें अब किसी विशेष यात्रा खर्च की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उसके लिए जनपद के ही मूल रूप से निवासी व वर्तमान में नागपुर में देश के स्थापित व्यापारी निको ग्रुप आफ कंपनीज के संस्थापक बसंत साव व अध्यक्ष अरविंद जायसवाल के तरफ से वातानाकुलित वस की व्यवस्था कर दी गई है। इस बस के संचालन का शुभारंभ उनके पारिवारिक सदस्य व ग्राम प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। इतना ही नहीं जनपद के निवासियों के अंतिम संस्कार के निमित्त श्मशान घाट ले जाने के लिए 8 शव वाहन भी उक्त समाजसेवी द्वारा प्रदान किए गए। इन वाहनों के संचालन की पूरी जिम्मेदारी समाजसेवी और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय जायसवाल द्वारा निभाया जा रहा है। ग्राम प्रधान संघ जिला अध्यक्ष समाजसेवी अजय जायसवाल ने बताया कि जनपद की माटी इटौरा गांव में जन्मे बसंत साव जायसवाल जो आज देश में एक स्थापित औद्योगिक घराने नीको ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के रूप में स्थापित हो चुके हैं। उक्त औद्योगिक घराने के संस्थापक अध्यक्ष बसंत लाल जायसवाल के सुपुत्र व वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल की सत्प्रेरणा से मां उषा जायसवाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में जनपद के लोगों की सेवा के लिए 8 शव वहां व दो वातानुकूलित तीर्थ यात्रा बस उपलब्ध कराई गई है। जिसका शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में संस्था प्रबंधक द्वारा किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

यूपी में आरएसएस के कई वरिष्ठ प्रचारकों का हुआ स्थानांतरण

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में …