Breaking News

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल मऊ के अध्यक्ष राकेश तिवारी और जिला महासचिव बने श्रीराम जायसवाल

मऊ। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल मऊ जिला इकाई का पुनर्गठन सोमवार को किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के साथ ही श्रीराम जायसवाल पुनः जिला महासचिव मनोनीत किए गए। संगठन के प्रदेश सचिव विजय सर्राफ की उपस्थिति में गठित इस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी सिंह, भारतेंदु त्रिपाठी चुने गए। जबकि जिला सचिव पद पर गौरव जायसवाल, अंजनी सिंह व राकेश उपाध्याय मनोनीत किए गए। कोषाध्यक्ष दिलीप तानवानी बने। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर व इंडस्ट्रियल क्षेत्र के नगर अध्यक्ष प्रवीण चंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष पूर्वी रोहित पटेल व नगर सचिव शरद जायसवाल बनाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला की संस्तुति पर पूर्व द्वारा गठित कमेटी भंग कर दी गई थी। जिसके बाद उनकी ही संस्तुति पर नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें महिला उद्यमी जिलाध्यक्ष के रूप में नीलम सर्राफ व जिला सचिव शुभ्रा चौरसिया व रेनू तिवारी चुनी गई। युवा उद्यमी जिलाध्यक्ष रितेश सिंह व जिला सचिव प्रभात जायसवाल चुने गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, युवा प्रदेश मंत्री मनीष वर्मा, शाहिद हुसैन, राहुल सिंह, विवेक सिंह सहित उद्यमी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

यूपी में आरएसएस के कई वरिष्ठ प्रचारकों का हुआ स्थानांतरण

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में …