Breaking News

गाजीपुर: कर्म करें फल की चिंता न करें भाजपा के कार्यकर्ता, संगठन को करें मजबूत- सुनील सिंह

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव बाद मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने जखनियां और सैदपुर विधानसभा के बाद आज मंगलवार को गाजीपुर सदर विधानसभा का मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लक्ष्य आधारित सामाजिक संकल्पों के साथ राष्ट्र सेवा धर्म का पालन करते हुए नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली राजनैतिक पार्टी है। हमारा ध्येय स्पष्ट है हम सरकार सत्ता सुख के लिए नही बल्कि राष्ट्र निर्धारित मूल्यों की स्थापना और जन सेवा के अवसर के रुप मे बिना भेद एकात्म मानववाद की प्रेरणा से समाज के सबसे कमजोर व कतार के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि नि संदेह भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता संगठित होकर संगठन क्षमता के वृद्धि तथा मजबूती के लिए काम करता है।और उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एवं मतदाता अत्यंत परिश्रमी एवं परिणाम का परवाह किए बिना लगातार काम करते रहते है।और आज उसी मतदाताओं के योगदान का परिणाम है कि देश प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के चुनाव परिणामों से हमें सीख लेना है हमे अपनी कमियों और खामियों को ढूंढ कर उस पर काम करने कि जरूरत है । जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने विधानसभा में प्राप्त 89797 मतों के प्रति एक एक मतदाता का आभार व्यक्त करते हुए उनका हृदय से अभिनन्दन किया। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मतदाता बिना किसी लोभ लालच जाति और वर्ग से परे देश के समृद्धि और सामाजिक मूल्यों के स्थापना के लिए मतदान करता है और अपने नागरिक कर्तव्यों  के पालन मे सही निर्णय लेने की क्षमता रखता है। जिसके लिए वह कोटि कोटि अभिनन्दनीय है। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कार्यक्रम का समापन किया। संचालन विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने किया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय,रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम मे अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गुलाम कादिर राइनी, रुद्रा पांडेय ,साधना राय ,रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, विजय कुमार राय मुन्ना, नीतीश दूबे, दीपक सिंह, मयंक जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू, विशाल चौरसिया, उमेश दुबे, गोपाल राय, सुनील गुप्ता, मुनीराम बिंद, अविनाश सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …